Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


शटर उखाड़ कर दुकान से नकदी चोरी करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार. सेक्टर 11 में मिट्ठन की दो दुकानों से 1.20लाख की चोरी की थी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 अप्रैल: सीआईए टू पुलिस ने सेक्टर 11 में मिठाई की दो दुकानों का शटर उखाड़कर नकदी चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को बुधवार शाम को सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सेक्टर 11 निवासी शिवम सिंगला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सिवाह बस अड्डा के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान शिवम सिंगला पुत्र रामकरण निवासी सेक्टर 11 के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने फरार अपने तीन अन्य साथी आरोपी फैजान, उस्मान और साहिब के साथ मिलकर 22 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे सेक्टर 11 में स्थित मिट्ठन की मिठाई की दो दुकानों का शटर उखाड़कर एक दुकान में गल्ले से 1 लाख और दूसरी दुकान से 20 हजार रूपए की नकदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सेक्टर 12 निवासी राजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने और फरार उसके तीन अन्य साथी आरोपियों ने अपने मंहगे शौक पूरे करने के लिए मिठाई की दुकानों से नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वीरवार को आरोपी शिवम को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात में प्रयुक्त कार व चोरी की नकदी बरामद करने और वारदात में शामिल फरार इसके तीनों साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply