Sunday, October 11, 2026
Newspaper and Magzine


5 किलो 50 ग्राम गांजे की तस्करी मामले में सप्लायर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस, आरोपी को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 अक्तूबर । नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए थ्री पुलिस की टीम 5 किलो 50 ग्राम गांजे की तस्करी मामले में बुधवार को सप्लायर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी राजकुवार पुत्र मांगेराम निवासी लोढा बस्ती मनाना रोड समालखा एनडीपीएस एक्ट के अन्य मामले में फरीदाबाद जेल में बंद था।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि सीआईए थ्री टीम ने बीती 7 सितंबर को इसराना में पलड़ी मोड़ पर राम भगत पुत्र बदलू निवासी गांधी कॉलोनी इसराना को 5 किलो 50 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ था कि वह 10 किलो ग्राम गांजा बेचने के लिए राजकुमार निवासी लोढा बस्ती मनाना रोड समालखा से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। आरोपी ने जिसमे से कुछ गांजा अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया था और बचे 5 किलो 50 ग्राम गांजे को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।
थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी राम भगत को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सप्लायर राजकुवार की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

नशा सप्लायर आरोपी राजकुवार एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में फरीदाबाद जेल में बंद था। पुलिस बुधवार को आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने रामभगत को 10 किलो गांजा 50 हजार रूपए में बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी राजकुवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ नशा तस्करी के नेटवर्क में जुड़े आरोपियों के बारे में पता लगाकर पकड़ने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply