Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


सेवा पखवाड़ा के तहत यातायात पुलिस ने आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों बारे जानकारी देकर किया जागरूक.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 सितंबर 2025, पुलिस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस द्वारा विभिन्न सामाजिक और जन-हितैषी अभियानों की शुरुआत की है। इसी कड़ी में वीरवार को यातायात पुलिस द्वारा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाई गई।

बाबरपुर यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने इस दौरान टीम के साथ यातायात नियमों की जानकारी दी। प्रतिदिन सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सड़क पर जरा सी लापरवाही बरतने पर दुर्घटना घट जाती है। इसलिए हम सभी को हमेशा सड़कों पर यातायात के नियमों की पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी हमारे सामने सड़क पर कोई दुर्घटना घट जाती है तो हम अक्सर घायल की मदद करने की जगह घायल व्यक्ति व घटना के स्थान की वीडियो बनाने लग जाते हैं। जो कि उस समय उचित नहीं है। आपके वो चार-पांच मिनट उस घायल व्यक्ति को जीवन दान दे सकते हैं। घायल व्यक्ति को हस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा पांच हज़ार की राशि का अवार्ड भी प्रशंसनीय तौर पर दिये जाने का प्रावधान है। इसलिए आओ आज हम सभी यह प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सब सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरन्त हस्पताल पुहंचाने में मदद करेंगे तथा स्वंय भी सङक सुरक्षा नियमों की पालना करेंगे।

डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा पर प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाई गई। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सावधानी से गाड़ी चलाएं, गाड़ी पर रिफ्लेक्टर टेप आदि लगाकर रखें। सड़क पर चलते समय आगे वाली गाड़ी से दूरी बनाकर रखें इत्यादी यातायात के सभी नियमों का पालन करे।

Comments