Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 31, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 जुलाई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप पुत्र जगबीर निवासी गढ़ सरनाई पानीपत व पवन पुत्र जयसिंह निवासी केलापुर जसमोर मुज्जफरनगर यूपी के रूप में हुई है।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम शनिवार की सायं गश्त के दौरान डाहर बाईपास पर गोल चक्कर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को पानीपत की ओर से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो लोअर की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। प्रारंभिक पुछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कुलदीप पुत्र जगबीर निवासी गढ़ सरनाई पानीपत के रूप में बताई।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी कुलदीप के खिलाफ थाना इसराना में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी ने उक्त अवैध देशी पिस्तौल दोस्तों में रौब दिखाने के लिए कुछ दिन पहले पवन पुत्र जयसिंह निवासी केलापुर जसमोर मुज्जफरनगर यूपी से 3 हजार रूपए में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी कुलदीप की निशानदेही पर असला तस्कर आरोपी पवन को यूपी में कैराना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments