अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 05 मार्च 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने दिल्ली पैरलल नहर पर बुड़शाम पुल के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुरमेर उर्फ छोटा निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 17 पंचकुला के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान दिल्ली पैरलल नहर स्थित बुड़शाम पुल पर मौजूद थी। तभी टीम को पानीपत की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गुरमेर उर्फ छोटा पुत्र सुभाष निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 17 पंचकुला के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से 315 बौर का एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया करीब 2 साल पहले उनकी कॉलोनी में बिहार निवासी राहुल नाम का एक युवक किराये पर रहता था। राहुल अपने गांव गया तो उक्त देसी पिस्तौल उसको दे गया था। राहुल इसके बाद वापिस नही आया। पूछताछ में आरोपी ने बताया वह अवैध देसी पिस्तौल को बेचने के लिए मंगलवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी के गुरमेर के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को आरोपी गुरमेर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments