चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 02 अप्रैल 2023, थाना किला पुलिस की टीम ने देवी मंदिर के पास चोरीशुदा बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अर्जुन पुत्र वीरेंद्र निवासी वीरभवन चुंगी वार्ड 11 के रूप में हुई।
थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना किला पुलिस की टीम रविवार को गश्त के दौरान किला पार्क के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर देवी मंदिर के नजदीक गंदा नाला की पटड़ी पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अर्नुज पुत्र वीरेंद्र निवासी वीरभवन चुंगी वार्ड नंबर 11 के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 30 मार्च की देर साय वीर भवन चौक के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में करन पुत्र ओमप्रकाश निवासी रानी महल वार्ड नंबर 11 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना किला में करन पुत्र ओमप्रकाश निवासी रानी महल वार्ड नंबर 11 ने शिकायत देकर बताया था कि वह 30 मार्च की देर साय करीब 11 बजे अपनी स्पलेंडर बाइक को वीर भवन चौक के पास खड़ी कर दोस्त ऋषभ के साथ सेक्टर 11/12 में खाना खाने के लिए गया था। वापिस आकर देखा तो बाइक नही मिली अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। करन की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments