चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 19 जुलाई 2023, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम को बस स्टेंड के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अर्जुन नाथ पुत्र शीतल निवासी गढ़ सरनाई के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी अर्जुन नाथ ने बताया कि उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की बस स्टेंड के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दंबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अर्जुन नाथ पुत्र शीतल निवासी गढ़ सरनाई के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने बाइक बीते मई महीने में सिंगला पैलेस के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में असलम पुत्र रसीद निवासी माईजी कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments