घर में घुसकर चाकू व डंडों से हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 08 सितंबर : थाना सनौली पुलिस ने गांव सनौली खुर्द में घर में घुसकर चाकू व डंडों से हमला करने के मामले में सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सनौली खुर्द निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है।
थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी शिव कुमार के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि थाना सनौली में गांव सनौली खुर्द निवासी बबीता पत्नी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोसी शिवकुमार, प्रहलाद, अंकुश व हरिओम पुत्र नरेश, सुनीता पत्नी नरेश तथा पिंकी पत्नी शिवकुमार ने मिलकर दो दिन पहले उसके व सविता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की थी। उक्त सभी उन्हें हर रोज गाली गलौच करते रहते है।
27 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे उक्त सभी आरोपी उसे और उसके परिवार के सदस्यों को गाली गलौच कर रहे थे। उसने आरोपियों को गाली देने से मना किया तो सभी आरोपी साजिश रचकर गाली-गलौज करते हुए जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों के हाथों में चाकू, लाठी, डंडे और लोहे की नाल थी। सभी ने जान से मारने की नीयत से उस पर व उसके बेटे आशु और सविता पर हमला कर दिया। इस दौरान आशु का दोस्त कुलदीप बीच-बचाव के लिए आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। आरोपी उसके व परिवार के साथ मारपीट करते रहते है। आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति है। थाना सनौली में बबीता की शिकायत मारपीट कर चोट मारने की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments