बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग आरोपियों को जुवेनाईल कोर्ट में पेशकर बाल सुधार गृह भेजा गया .
BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर। थाना शहर पुलिस बाइक चोरी करने वाले दो वादविवादित बालको को बाल सुधार गृह से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।
थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कटार सिंह ने बतलाया कि पूछताछ में विवादित बालको ने 22 अगस्त 2026 को क्वालिटी कन्फेक्शनरी के साथ वाली गली में खड़ी एक बाइक चोरी करना स्वीकारा। इनके एक साथी आरोपी देव सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बुद्ध मोहल्ला खटीमा उद्धम सिंह नगर उत्तराखंड से यह चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी को ज्यूडिशियल जेल भेजा जा चुका है।
दोनों वाद विवादित बालको को शनिवार को जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया गया जो वादविवादित बालको को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
थाना शहर में अनिल कुमार पुत्र कृष्ण निवासी गांव नैन पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि गोहाना रोड पर गोयल पंप पर वह सेल्समैन की नौकरी करता है। 22 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे पंप के काम से क्वालिटी कन्फेक्शनरी की दुकान पर काम आया था। जो मैं अपनी बाइक को क्वालिटी के साथ वाली गली में खड़ी करने अंदर चला गया था। काम खत्म करके बाहर आकर अपनी बाइक देखी तो वहा पर नहीं मिली। अज्ञात नामपता ना मालुम चोर उसकी बाइक चोरी करके ले गया। थाना शहर में अनिल कुमार की शिकायत पर अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments