Sunday, October 11, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 अक्तूबर। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी की पहचान राजन पुत्र विजय कुमार निवासी भारत नगर बबैल रोड के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 11/12 में एसडीवीएम स्कूल के नजदीक गंदा नाला के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की हो सकती है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंचकर बाइक सवार युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राजन पुत्र विजय निवासी भारत नगर बबैल रोड के रूप में बताई। युवक को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह बहाने बाजी करने लगा। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बाइक 23 मई 2025 को जाटल गांव में डायरी के पास से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की वारदात बारे राजबीर पुत्र हदय राम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह चोरी की बाइक को अपने दैनिक कार्य में इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply