अवैध शराब बेचते अलग अलग स्थान से दो युवक गिरफ्तार. 18 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT , 16 जनवरी: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा नशे सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियाया चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व उरलाना चौकी पुलिस की टीम ने अलग अलग स्थना पर दो व्यक्तियों को अवैध शराब बेचते हुए काबू किया । गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की पसीना मोड़ के नजदीक एक युवक चाऊमिन की दुकान के बाहर खड़ा होकर अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और दुकान के बाहर आवाज लगाकर शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान बृजेश पुत्र उदम सिंह निवासी नुरपुर मुगलान के रूप में बताई। आरोपी के पास दुकान बाहर रखे काउंटर से बरामद 6 अध्धे व 24 पव्वे देसी अवैध शराब जब्त की।
इसी प्रकार थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर कुराना गांव में ड्रेन के पास प्लाट में अवैध शराब बेच रहे कुराना गांव निवासी अनिल पुत्र सतबीर को काबू किया। मौके पर आरोपी के पास से 2 बोतल व 29 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments