Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते आरोपी काबू. दाव पर लगी 1580 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 2, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 फरवरी 2023, थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 25 में सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को दाव पर लगी 1580 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुंदन पुत्र रमेश निवासी संदीप कॉलोनी कृष्णा गार्डन पानीपत के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त के दौरान सेक्टर 25 में हनुमान चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सेक्टर 25 में पार्क के पास एक युवक चिड़ी कतूबर फ्लैक्टस के माध्यम से पैसे दाव पर लगाकर सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर दिवार की आड में खड़े होकर देखा एक युवक आने जाने वाले लोगों को सट्टा खेलने के लिए जोर जोर से आवाजे लगा रहा था। पुलिस टीम ने सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी युवक को काबू कर कब्जे से चिड़ी कबूतर का फ्लैक्स,पर्ची व दाव पर लगी 1580 रूपए की नगदी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कुंदन पुत्र रमेश निवासी संदीप कॉलोनी कृष्णा गार्डन पानीपत के रूप में बताई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments