Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते आरोपी काबू. सट्टा खेलने में प्रयोग की जा रही मशीन, फ्लेप्पर व दाव पर लगी 5230 रूपए की नकदी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 अगस्त 2022, थाना किला पुलिस की टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाही करते हुए गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर अशोक विहार कालोनी में अवैध सट्टा खाईवाली कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित पुत्र दयानंद निवासी अशोक विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा खेलने में प्रयोग की जा रही एक मशीन, फ्लेप्पर व दाव पर लगी 5230 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया वीरवार को थाना किला पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि अमित पुत्र दयानंद निवासी पुराना आद्योगिक हाल अशोक विहार कॉलानी पानीपत अपने मकान में फ्लेप्पर व मशीन रखकर अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने सिविल पाश्चात में मुख्य सिपाही संदीप को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। पुलिस टीम ने मुख्य सिपाही संदीप से इशारा मिलते ही दबिस देकर आरोपी अमित को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ काबू किया। मौके से सट्टा खेलने में प्रयोग की जा रही एक मशीन, फ्लेप्पर व दाव पर लगी 5230 रूपए की नकदी बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमित के खिलाफ थाना किला में जूआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई है।

Comments