Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस लाइन स्थित ज्यूडिशियल मालखाना में रखी एनडीपीएस एक्ट मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी चेक करने उपरांत की गई सील

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 26, 2025 Tags: , , , , , , , ,

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मंडल, करनाल एडीजीपी डॉ० एम. रवि किरण आईपीएस पहुंचे पानीपत

BOL PANIPAT , 26 दिसंबर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) करनाल मंडल, करनाल डॉ, एम रवि किरण आईपीएस शुक्रवार को पानीपत पहुंचे। उन्होंने इस दौरान पुलिस लाइन स्थित जुडिशियल मालखाना में रखी एनडीपीएस एक्ट मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी की चेकिंग की। चेकिंग करने के बाद सील लगाई।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि पानीपत पुलिस द्वारा 31 मामलों में बरामद किया गया नशा जिसमें गांजा, चरस, हेरोइन, स्मैक व चूरा पोस्त शामिल है। जिनको नष्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मडंल, करनाल एडीजीपी डॉ० एम. रवि किरण द्वारा पुलिस लाइन स्थित जुडिशियल मालखाना की जांच की गई है। इस दौरान मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल मुकदमें का रजिस्टर में अंकित मद अनुसार मिलान किया गया।
उक्त एनडीपीएस के 7 मामलों में माननीय न्यायालय की और से निर्णय दिया जा चुका है और 24 मामलें विचाराधीन चल रहे है। उक्त 24 मामलों के नमूने सुरक्षित रखने उपरोक्त सभी माल मुकदमा को नियमानुसार कार्रवाई दौरान नष्ट किया जाना है जांच प्रक्रिया उपरांत मुख्य मालखाना कक्ष के लॉक को एडीजीपी डॉ० एम. रवि किरण द्वारा सील किया गया।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि उक्त नशे को ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आगामी दिनों करनाल के गांव बजीदा जाटान स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में शीघ्र ही नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत नष्ट किया जाना है।

इस दौरान एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी नरेंद्र कादियान, डीएसपी आत्माराम, एडीजीपी रीडर एसआई सुभाष, एसपी रीडर एसआई सुभाष, मालखाना इंचार्ज एएसआई जावेद व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments