Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू. निशानदेही पर सप्लायर को भी गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 दिसम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने विकास नगर एनएफएल अंडर पास के नजदीक से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर असला सप्लायर को देशवाल चौक के पास से गिरफ्तार किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए टू पुलिस की एक टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान नई सब्जी मंडी के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की विकास नगर एनएफएल अंडर पास के नजदीक संदिग्ध किस्म का एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अरूण पुत्र विजय निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में बताई।
तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाइसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसे अवैध हथियार रखने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए देसी पिस्तौल करीब 15 दिन पहले गांधी कॉलोनी निवासी लक्की पुत्र सुरेश से 5 हजार रूपये में खरीदा था। 
पुलिस ने आरोपी अरूण की निशानदेही आरोपी लक्की को देशवाल चौक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अरूण को अवैध असला बेचने बारे स्वीकारा। 

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी लक्की ने पुलिस को बताया उसको उक्त देसी पिस्तौल करीब 2 महीने पहले असंध रोड पुल के नीचे पड़ी मिली थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments