Tuesday, August 18, 2026
Newspaper and Magzine


युवक पर सुए से वार कर चेन-लैपटॉप लूटने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 अगस्त : सीआईए टू पुलिस टीम ने जिंदल नर्सिंग होम के पास देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी मदवन आहुजा को बीच रास्ते घेरकर सुए से वार कर सोने की चेन व लैपटॉप लूटने के मामले में फरार तीसरे आरोपी को सोमवार देर शाम करनाल के कोहंड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अगम निवासी कोहंड, करनाल से रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि उनकी टीम ने बीते शनिवार को उक्त वारदात का पर्दाफ़ाश कर गिरोह के दो आरोपियों गांव बाबरपुर हाल कोहंड निवासी किशन व गांव शाहनपुर जीन्द हाल दिनानाथ कॉलोनी निवासी प्रिंस को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने साथी आरोपी कोहंड निवासी अगम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। आरोपियों ने पूछताछ में लूट का सामान सुभाष कॉलोनी निवासी सुनार बाल कृष्ण उर्फ शैंटी को 97 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सुनार बाल कृष्ण को गिरफ्तार कर रविवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस टीम ने रिमांड अवधि के दौरान आरोपी किशन व प्रिंस की निशानदेही पर सोमवार देर शाम आरोपी अगम को करनाल के कोहंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
पुलिस ने आरोपी प्रिंस के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सुआ तथा आरोपी बाल कृष्ण के कब्जे से लूटा गया लैपटॉप बरामद किया। मंगलवार को आरोपी प्रिंस, किशन व बाल कृष्ण को रिमांड अवधी पूरी होने पर तथा आरोपी अगम को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी प्रिंस, किशन व बाल कृष्ण को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी अगम को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी अगम से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही लूट का सामान बेचकर उसके हिस्से में आई नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।

यह है मामला

थाना शहर में देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी मदवन आहुजा पुत्र संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 14 मई की रात करीब 10 बजे बाइक पर प्रिंस ईजी रोल से खाना लेकर घर लौट रहा था। जब वह जिंदल नर्सिंग होम के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक को जबरदस्ती रुकवा लिया। एक युवक ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। दूसरे लड़के ने गले से सोने की चेन तोड़ और कमर सूए से वार कर दिए। उसके भागकर जिंदल नर्सिंग होम में घूसकर अपनी जांन बचाई। आरोपी उसकी बाइक पर टंगा लैपटॉप तथा लैपटॉप बैग, जिसमें आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे को लेकर अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। थाना शहर में मदवन आहुजा की शिकायत पर बीएनएस की धारा 309(4), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply