Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 23510 रूपए की नकदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 अक्तूबर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने हरिसिंह कॉलोनी में सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दाव पर लगी 23510 रूपए की नकदी व सट्टा नंबरों की पर्ची बरामद हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जुआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों के संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विषेश अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए वन की टीम वीरवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान हरिसिंह चौक के नजदीक मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की हरिसिंह कॉलोनी की गली नंबर तीन में एक युवक खाली प्लाट के सामने अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम में तैनात सिपाही अमित को 10 रूपए का नोट देकर युवक के पास बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। टीम ने सिपाही अमित की तरफ से इशारा मिलते ही दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ काबु किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 23510 रूपए की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोनू पुत्र कृष्ण पाल निवासी हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला के रूप में बताई।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी मोनू के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments