Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्नेचिंग की वारदातों में फरार चल रहा मुख्य आरोपी अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 7, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 जुलाई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने रामपुरा कॉलोनी में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शाहरुख निवासी हरिसिंह चौक जसबीर कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपी स्नेचिंग के 7 मामलों में काफी समय से फरार चल रहा था।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उसकी टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान काबड़ी रोड पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक रामपुरा कॉलोनी में एमडी स्कूल की और से पैदल काबड़ी रोड की तरफ आ रहा है। जिसके पास अवैध हथियार होने की संभावना है।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान शाहरुख पुत्र इशाक निवासी हरिसिंह चौक जसबीर कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल कुछ दिन पहले अपनी बहन के देवर यूपी के शामली निवासी राहिल उर्फ भूरा से 3 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।
आरोपी शाहरुख के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ स्नेचिंग की वारदातों के जिला के विभिन्न थाना में 7/8 अभियोग दर्ज है। 
उक्त मामलों में आरोपी के साथी आरोपी भोला व सलीम पहले पकड़े जा चुके है। आरोपी शाहरुख सभी मामलों में अभी तक फरार चल रहा था।

Comments