Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बैटरी खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा दो बैटरी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अप्रैल 2023, थाना शहर पुलिस की टीम ने सिविल अस्पताल की पार्किंग में खड़ी ई रिक्शा से चोरी की बैटरी खरीदने वाले आरोपी को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र प्रदीप निवासी बुढ़नपुर के रूप में हुई।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि सिविल अस्पताल की पार्किंग में खड़ी ई रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी गांव सौदापुर निवासी आरोपी साहित पुत्र कर्णसिंह व कृष्ण पुत्र रोशन लाल को गत रविवार को थाना शहर पुलिस ने बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ई रिक्शा से चोरी की दोनों बैटरी गांव बुढ़नपुर निवासी दीपक पुत्र प्रदीप को 2500 रूपए में बेचने बारे स्वीकारा था। आरोपियों ने चोरीशुदा बैटरी बेचकर हासिल किये 2500 रूपए में से 1500 रूपए नशा करने में खर्च कर दिए थे। आरोपियों के कब्जे से बचे 1 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद चोरीशुदा बैटरी खरीदने वाले आरोपी दीपक की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने सोमवार साय गांव बुढ़नपुर से आरोपी दीपक को काबू कर पूछताछ की तो उसने चोरीशुदा बैटरी खरीदने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी दीपक के कब्जे से चोरीशुदा दोनों बैटरी बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना शहर में विपिन पुत्र नरेश निवासी कुटानी रोड दलबीर नगर ने शिकायत देकर बताया था कि वह शहर में ई रिक्शा चलाता है। 11 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे उसने अपनी ई रिक्शा सिविल अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। करीब 1 घंटे बाद वापिस आकर देखा तो ई रिक्शा की दोनों बैटरी नही मिली। अज्ञात चोर दोनों बैटरी चोरी कर ले गए। विपिन की शिकायत पर थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments