Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर सहित चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जनवरी 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर निशानदेही पर बाइक चोर भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जमशेद पुत्र रियासत अली निवासी बलहेडा करनाल व परवेज पुत्र नफीस निवासी रामडा पीर माजरा शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सनौली से पानीपत की तरफ आ रहा है। युवक के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत छाजुपर नाका पर नाकाबंदी कर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जमशेद पुत्र रियासत अली निवासी बलहेडा करनाल के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक ने उक्त बाइक परवेज निवासी रामडा पीर माजरा शामली यूपी से कुछ दिन पहले 5 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने ऑनलाइन चैक किया तो उक्त बाइक जून 2020 में सनौली अड्डे से चोरी होनी पाई गई। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सनौली में नवादा आर निवासी मोहित पुत्र नफे सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेटर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी जमशेद की निशानदेही पर दंबिस देकर आरोपी परवेज को पानीपत विकाश नगर से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की एक अन्य स्पलेंडर बाइक बरामद की। आरोपी ने उक्त बाइक अगस्त 2020 में गांव सनौली खुर्द में घर के बाहर से चोरी की थी। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में जितेंद्र पुत्र हरिकिशन निवासी सनौली खुर्द की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी परवेज से खुलासा हुआ उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी ने सनौली अड्डे से चोरी की एचएफ डिलक्स बाइक आरोपी जमशेद को 5 हजार रूपए में बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments