Sunday, February 15, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा तीन मोबाइल, बर्तन व गैस सिलेंडर व चुल्हा बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 फरवरी 2022,चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा तीन मोबाइल, बर्तन व गैस सिलेंडर व चुल्हा बरामद। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को चोटाला रोड से काबू किया। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने गत दिनों रिफाइनरी के पास बनी बाजीगर कॉलोनी में कमरे से मोबाइल फोन, बर्तन व गैस सिलेंडर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश निवासी वैशाली बिहार हाल किरायेदार सिवाह पानीपत के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में मोहम्मद शाबीर निवासी मुजफरा बेगूसराय बिहार हाल बाजीगर कॉलोनी रिफाइनरी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मोहम्मद शाबीर ने 15 फरवरी को थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। बीती साय रिफाइनरी में काम कर अपने कमरे पर आया तो कमरे का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो 3 मोबाइल फोन, बर्तन व गैस सिलेंडर व चुल्हा नही मिले।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया चोरी का उक्त सामान गिरफ्तार आरोपी अक्षय की निशानदेही पर उसके किराये के कमरे सिवाह से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अक्षय को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments