ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत एसपी लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने राणा माजरा व धनसौली गांव का किया दौरा.
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, नशा न करने और गांव को नशामुक्त बनाने बारे किया जागरूक
BOL PANIPAT : 14 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने ग्रमीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गांव राणा माजरा व धनसौली गांव का दौरा कर गांव की पंचायत व गणमान्य व्यक्यिों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों से गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का प्रयास है कि पुलिस व आमजन में दुरी न रहकर आपसी समन्वय रहे।
नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन सहयोग करें
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिहं आईपीएस ने कहा कि सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई हैं। और सभी चाहते है कि हरियाणा राज्य नशे से मुक्त हो। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। नशा समाज के लिए एक बड़ी समस्या है, जो न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे समाज को नष्ट कर देता है। इसलिए हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरो को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस द्वारा नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका सिविल अस्पताल के डी एडिक्शन सेंटर में इलाज भी करवाया जा रहा है। इसके साथ युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। ताकि वे अपनी उर्जा का सहि दिशा में प्रयोग करें। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष टीम गठीत की गई है जो प्रतिदिन गांवों में जाकर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर रही है। नशा तस्करों व सप्लायरों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। गांव में किसी भी नागरिक को नशा तस्करी के बारे में सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। युवा वर्ग नशे से दूर रहकर पढाई के साथ खेलों में रुचि लेकर अपने गांव व अपने माता पिता का नाम रोशन करें।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिहं आईपीएस ने कहा कि नशे की लत छुड़वाई जा सकती है। गांव में कई लोग ऐसे होते है जो नशे की लत पाल कर पूरी तरह नशे के आदी हो जाते हैं, उनके लिए वापस लोटना और जिंदगी की नई शुरुआत करना मुश्किल होता है, क्योंकि नशे के कारण उनमें इतना मनोबल भी नहीं होता कि नशा छोड़ने के लिए संकल्प ले सकें। इसलिए जरूरी है कि गांव के लोगो के सहयोग से उनके साथ काउंसलिंग कर, उन्हे नशा छोड़ने के प्रति प्रेरित कर, नशा छोड़ने में उनकी हर संभव मदद करे। सामाजिक दबाव बना कर नशे से पीड़ित व्यक्ति का इलाज करवाए। इस समस्या को जड़ से खत्म करना है।
किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहकर गांव मे भाईचारा बनाकर रखें
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि गांव में भाईचारा बनाकर रखे। गांव की कोई समस्या है तो तुरंत पुलिस को बताएं। आप कोई भी सूचना दे सकते जिसमे कोई नशा तस्कर और अन्य अवैध धंधे में शामिल हो। जो सूचना देगा उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुलिस हमेशा आपके साथ है। पुलिस की प्राथमिकता है कि गांव में शांति का माहौल बना रहे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दुर रहे।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान ग्राम पंचायत व गांव वासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपनी शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर जल्द से जल्द गांव को नशा मुक्त बनाकर जिला के नशा मुक्त गांव की सूची में शामिल करवाएं। मौजूद ग्रामवासियों ने गांव को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान समालखा उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह, सनौली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद, राणा माजरा गांव के सरपंच खुर्शीद, धनसौली गांव के सरपंच प्रतिनिधि हरेंद्र व गांव के मौजिज व्यक्ति व काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Comments