Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा एक लेपटॉप, एक मोबाइल फोन, की बोर्ड व दो नोट बुक बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :13 मार्च 2022, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा एक लेपटॉप, एक मोबाइल फोन, की बोर्ड व दो नोट बुक बरामद।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया सीआईए-टू पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को शनिवार सायँ हरिसिंह चौक के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान संजीव पुत्र मलकराज निवासी फतेहपुरी चौक तहसील कैंप पानीपत के रुप में हुई।आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक लेपटॉप, एक मोबाइल फोन, की बोर्ड व दो नोट बुक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायलय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-टू पुलिस की एक टीम शनिवार की देर साय गश्त के दौरान बरसत रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की हरिसिंह चौक के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने फरवरी में रात के समय हरिसिंह कॉलोनी में पूजा गार्डन स्कूल के पास एक मकान में घुसकर मकान से लेपटॉप, मोबाइल फोन, की बोर्ड व नोट बुक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में नेहा पुत्री चमन लाल निवासी हरिसिंह कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। नेहा ने थाना तहसील कैंप पुलिस को दी शिकायत में बताया था की 26 फरवरी की रात अज्ञात चोर घर में घुसकर एक लेपटॉप, एक मोबाइल फोन, पावर बैंक व नोट बुक चोरी करके ले गए। थाना तहसील कैंप पुलिस ने नेहा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments