चोरी की गाड़ी खरीदने वाले आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान 10 हजार रूपए बरामद
BOL PANIPAT :09 मार्च 2022, चोरी की गाड़ी खरीदने वाले आरोपी को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट लाकर पुलिस टीम ने रिमांड के दौरान आरोपी से की गहनता से पुछताछ।
पुलिस रिमांड के दौरान 10 हजार रूपए बरामद, रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया समालखा में लजीज होटल के पास से चोरी हुई पानी का टेंकर लगी गाड़ी को खरीदने वाले करनाल जेल में बद आरोपी अमित पुत्र बृज भूषण निवासी सैक्टर-8 करनाल को सीआईए-थ्री पानीपत पुलिस की टीम करनाल जेल से सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। माननीय न्यायालय से दो दिन के पुलिस रिमाड पर लेकर सीआईए-थ्री पुलिस ने रिमांड के दौरान गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने बताया उसने चोरी के टेंकर को आरोपी अनिल व बलजीत निवासी पिचौलियां करनाल से 1 लाख 80 हजार रूपए में खरीदकर टेंकर को यूपी ले जाकर बेच दिया और पेसो को खाने पीने में खर्च कर दिया। आरोपी अमित के कब्जे से बची 10 हजार रूपए की नगदी बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी अनिल व बलजीत से की गई पुछताछ में हुआ था आरोपी अमित के नाम का खुलासा :
सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गत दिनो करनाल जेल में बद वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अनिल निवासी पिचोलियां करनाल को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने गांव निवासी अपने साथी बलजीत के साथ मिलकर अक्तूबर 2021 में समालखा में लजीज ढाबे के पास से पानी का टेंकर लगी गाड़ी चोरी कर उक्त गाड़ी को करनाल के सैक्टर-8 निवासी अमित पुत्र बृजभूषण को 1 लाख 80 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने आरोपी अनिल के कब्जे से 40 हजार व आरोपी बलजीत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 हजार रूपए बरामद कर दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया था।
आरोपी अमित हत्या के एक मामले में करनाल जेल में उम्र केद की सजा काट रहा है। आरोपी वर्ष 2021 में जेल से पैरोल पर बाहर आया हुआ था। इसी दौरान नवम्बर में उसकी मुलाकात आरोपी अनिल व बलजीत निवासी पिचौलिया करनाल से हुई और शार्ट कट तरीके से पैसे कमाने के लिए उनसे चोरी का टेंकर कम दाम पर खरीदकर यूपी में महगें दाम पर बेच दिया। आरोपी अमित पैरोल खत्म होने पर जनवरी 2022 में वापिस जेल में गया था।
गाड़ी चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में मनोज निवासी अदियाना पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मनोज ने थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने जीटी रोड पर पानी डालने का ठेका ले रखा है। पानी का काम खत्म होने पर उसने पानी के टेंकर लगी तीन गाड़ियों को लजीज होलट के पास खड़ा करवा दिया था। 30/31 अक्तूबर की रात अज्ञात चोर एक गाड़ी को चोरी करके ले गए। मनोज की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गाड़ी चोरी की विभिन्न धाराओ के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments