Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


पैसे लेकर कॉलोनी की लिस्ट से नाम काटने आरोप

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 5, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 05 सितम्बर,(कविता) । खंड के गांव थिराना में पैसे लेकर कॉलोनी की लिस्ट से नाम काटने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता जय भगवान पुत्र धर्म सिंह वासी थिराना ने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा पैसे लेकर गरीबों के साथ मजाक किया है और जिनको कॉलोनी की जरूरत है उनके नाम काट कर दूसरे व्यक्तियों के नाम दर्ज किए गए है। जिनके लिस्ट में नाम आये हुए है उनके पास पहले से ही पक्के मकान है। उसने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत देकर जांच करवाने की मांग की है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामफल ने बताया की उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है अगर ऐसी कोई बात तो जांच कराई जाएगी।

Comments