मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करने का आरोपी गिरफ्तार। छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 03 सितम्बर 2023, थाना इसराना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिंकू निवासी शास्त्री कॉलोनी गोहाना के रूप में हुई।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने मोबाइल स्नैचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रिंकू के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है
आरोपी रिंकू का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ जिला सोनीपत के थाना खरखौदा में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी उक्त मामले में वर्ष 2022 में जेल से बेल पर बाहर आया था।
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि थाना इसराना पुलिस को शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की बाइक सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव नौल्था अड्डे पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रिंकू निवासी शास्त्री कॉलोनी गोहाना के रूप में बताई। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने 1 सितम्बर को दिन में उक्त बाइक पर सवार होकर गांव नौल्था से भादड़ रोड पर एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबाइल झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में कुलदीप निवासी नौल्था की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना इसराना में कुलदीप निवासी नौल्था ने शिकायत देकर बताया था की गांव में उसके भादड़ रोड पर खेत है। खेत में काम करने के लिए बिहार से लेबर आई हुई है। लेबर में बिहार के जिला सहरसा के गांव नेरा निवासी सुनील भी आया हुआ है। सुनील 1 सितम्बर को भादड़ रोड पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आया और झपट्टा मारकर सुनील का फोन छीनकर ले गया। कुलदीप की शिकायत पर थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments