कॉपर वायर चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार किया. चोरी की हुई वॉयर को बरामद .
BOL PANIPAT : 22 अक्तूबर। प्रबंधक थाना बापौली इंस्पेक्टर फतेह सिंह ने बतलाया कि मुकदमा में वारदात को अंजाम देने वाला जुनेद पुत्र हाजी महबूब निवासी हाउस नंबर 240/7 दिल्ली गेट मेरठ उत्तर प्रदेश ने पीड़ित विकास गर्ग का कॉपर वायर चोरी करने पर गिरफ्तार किया गया और चोरी की हुई वॉयर को बरामद किया। जो आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया।
थाना बापौली ने विकास गर्ग पुत्र जय भगवान गर्ग ने बताया जाटल रोड मुखिजा कॉलोनी पानीपत का निवासी हूं। मेरी गोयला रोड पावर हाउस के सामने फैक्टरी स्थित है जिसमें पुरानी मशीनरी, लोहा, पुर्जे व मोटरे व तारे आदी का सामान था। जिसका सौदा मैने 1. विराज ठाकुर वासी बुराड़ी दिल्ली, 2. अभिषेक चुग वासी गुरूग्राम दोनों पार्टनर से किया और तय हुआ कि 10 दिन के अंदर पेमेंट जो कि 35 लाख 50 हजार रूपए थी। देकर माल को लोडिंग चालू करवाये लेकिन 1 महिना 5 दिन गुजर जाने के बाद तक भी पेमेंट नहीं मिली तो आज फैक्टरी आकर देखा तो उनका आदमी जिसका नाम जुनेद पुत्र हाजी महबूब निवासी पूर्वा फैम्याज अली मेरठ उत्तर प्रदेश से है जो पिछले उसी टाईम 1 महिना 5 दिन से यहीं पर था। जो कि कॉपर वायर को निकालकर बेचने जा रहा था और पूछने पर उसने बताया कि वह पहले भी कई बार सामान बेच चुका है व उसका मालिक विराज ठाकुर भी गाड़ी में सामान रखवाकर ले जा चुका है। जबकि माल फैक्टरी से पूरी पेमेंट क्लीयर करके ही ले सकता था। अभी उन्होंने 2 लाख रूपए बतौर टोकन जो कि 10 दिन में पूरी पेमेंट के वायदे के थे और अभी न पेमेंट करी व कुछ माल भी लेकर गए है। उनका आदमी भी डेली माल बेच रहा था। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना बापौली में विकास गर्ग की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments