अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू।
BOL PANIPAT : 29 अप्रैल 2022, अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू। सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकुश पुत्र विरेंद्र निवासी सींक पानीपत के रूप में हुई। आरोपी से की गई पुलिस पुछताछ में खुलाशा हुआ की आरोपी दोस्तो में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को अपने पास रखता था। आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने आरोपी अंकुश के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी अंकुश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया वीरवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान असंध रोड नाका के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक असंध रोड शनि मंदिर की और से पैदल-पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एक दम से मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

Comments