Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


रोशनदान से दुकान में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। चोरीशुदा पांच मोबाईल फोन व एसेसरीज बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 31, 2023 Tags: , , , , ,

बोल पानीपत: 31 मई 2023, मतलौडा में बस स्टेंड चौक पर मोबाइल दुकान में चोरी करने के दो आरोपियों को बीती देर साय सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र जगबीर निवासी वैसर पानीपत व दीपक पुत्र शीशी निवासी बिचपड़ी सोनीपत के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को वैसर अड्डे से गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान असंध रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक गांव वैसर अड्डे पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान साहिल पुत्र जगबीर निवासी वैसर पानीपत व दीपक पुत्र शीशी निवासी बिचपड़ी सोनीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों 11 मई की रात मतलौडा में बस स्टैंड के नजदीक चौक पर स्थित एक मोबाइल दुकान में रोशनदान के रास्ते घुसकर पांच मोबाइल फोन व एसेसरीज चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।  चोरी की वारदात बारे थाना मतलौडा में जगदीश पुत्र हुकम चंद निवासी वैसर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना मतलौडा में गांव वैसर निवासी जगदीश पुत्र हुकमचंद ने शिकायत देकर बताया था कि उसने मतलौडा अड्डे के पास चौक पर श्री साई मोबाइल वर्ल्ड के नाम से मोबाइल की दुकान की हुई है। 11 मई की देर साय दुकान को बंद कर वह घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान खोलकर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान चैक किया तो रिपेयर वाले 8/10 मोबाइल फोन व एसेसरीज नही मिली। रात के समय अज्ञात चोर दुकान में लगे रोशनदान के रास्ते घुसकर उक्त सामान चोरी कर ले गए। जगदीश की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा पांच मोबाइल फोन व एसेसरीज बरामद कर गहनता से पूछताछ के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments