निर्माणाधीन साइट से लोहे की शटरिंग प्लेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.चोरीशुदा 5 शटरिंग प्लेट बरामद
BOL PANIPAT : 07 फरवरी 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निर्माणाधीन साइट से लोहे की शटरिंग प्लेट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राशिद पुत्र लियाकत निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान गोहाना रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एनएफएल नाका के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान राशिद पुत्र लियाकत निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताते हुए गत शुक्रवार 4 फरवरी की रात आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निर्माणाधीन साइट से लोहे की शटरिंग की 5 प्लेट चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना शहर में गोहाना रोड निवासी ठेकेदार रोहित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी राशिद ने चोरीशुदा शटरिंग की प्लेटों को काला आम्ब रोड पर झाड़ियों में छुपा कर रखा था। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा लोहे की शटरिंग की 5 प्लेट बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी राशिद को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना शहर में रोहित पुत्र सुरेंद्र निवासी गोहाना रोड बिंझौल मोड़ ने शिकायत देकर बताया था की वह बिल्डिंग बनाने का ठेका लेता है। उसने आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बिल्डिंग बनाने का ठेका ले रखा है। स्कूल की निर्माणाधीन साइट पर लोहे की शटरिंग की 200 प्लेट रखी हुई थी। 3 फरवरी की रात अज्ञात चोर साइट से 5 लोहे की शटरिंग की प्लेट चोरी कर ले गए। रोहित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments