अवैध असला सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 12 जनवरी 2023, सीआईए वन पुलिस की टीम ने अवैध असला सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गांव राणा माजरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ गुंगा पुत्र सुक्रद्दीन निवासी राणा माजरा पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गत सोमवार को थर्मल बाइपास के पास से गांव उंटला निवासी अजीत उर्फ जीता पुत्र बीजा को एक 32 बौर के अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना मतलौडा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी अजीत उर्फ जीता ने उक्त देसी पिस्टल गांव राणा माजरा निवासी दिलशाद उर्फ गूंगा पुत्र सुक्रद्दीन से 3 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की आरोपी अजीत उर्फ जीता को माननीय न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर दंबिस देकर असला तस्कर आरोपी दिलशाद उर्फ गूंगा को गांव राणा माजरा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी दिलशाद ने आरोपी अजीत उर्फ जीता को उक्त देसी पिस्टल 3 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी दिलशाद ने 2 हजार रूपए खाने पीने में खर्च दिए, आरोपी के कब्जे से बचे 1 हजार रूपए बरामद हुए। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments