अवैध रूप से शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार. 3 पेटी देसी शराब व 1 पेटी बीयर बरामद.
BOL PANIPAT : 16 जुलाई 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस ने निम्बरी से छाजपुर रोड पर दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 3 पेटी अवैध देसी शराब व 1 पेटी बीयर बरामद की है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के निम्बरी अड्डा पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की निम्बरी से छाजपुर रोड पर बाये तरफ बनी एक दुकान में गांव निम्बरी निवासी रामेहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रामेहर पुत्र रतिराम निवासी निम्बरी के रूप में बताई। मौके से बरामद अवैध शराब की गिनती करने पर 11 बोतल, 45 अध्धे, 15 पव्वे देसी शराब मार्का रसीला संतरा व 12 बोतल बीयर पाई गई। युवक को उक्त शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि बरामद अवैध शराब व बीयर को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी रामेहर के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments