गांजा पत्ती तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 09 मई 2024,एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने 4 किलो गांजा पत्ती तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को सनौली रोड विद्यानंद कॉलोनी मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संजय निवासी खुखराना हाल किरायेदार विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने 6 अप्रैल 2023 को श्रीराम मार्ग पर सोम गार्डन के पास वीर कॉलोनी के कुंदन पुत्र रेमश को 4 किलो गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा पत्ती शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए संजय पुत्र गुलाब निवासी खुखराना से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपी कुंदन के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी संजय की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बातया कि एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी संजय को सनौली रोड विद्यानंद कॉलोनी मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस पकड़ के बचने के लिए ठिकाने बदल कर छुप कर रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने कुंदन को 4 किलो गांजा पत्ती 54 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी संजय ने गांजा पत्ती बेचकर हासिल की नगदी खाने पीने में खर्च कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments