Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


थाना सेक्टर 13/17 के नवनिर्मित भवन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल करनाल डॉ एम रवि किरण आईपीएस ने किया उद्घाटन

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 अक्तूबर 2025, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल करनाल डॉ एम रवि किरण आईपीएस ने सोमवार को थाना सेक्टर 13/17 के नवनिर्मित भवन का रिबन काटकर उद्धाटन किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का थाना परिसर में पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पुलिस जवानों द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को सम्मान में सलामी दी गई।
सेक्टर 13/17 में राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने यह नया भवन 4 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से बना है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा यह भवन तैयार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेश डॉ एम रवि किरण आईपीएस ने इस अवसर पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर किरण व तैनात पुलिसकर्मियों को नए भवन में नए जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएससी नरेंद्र सिंह, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी आत्माराम व हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एक्सईएन विकास दहिया, एसडीओ सुरेंद्र सिंह व विभिन्न थानों के प्रभारी व काफी सख्या में पुलिसकर्मी मोजूद रहें।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ एम रवि किरण आईपीएस ने उद्धाटन पश्चात थाना का निरीक्षण किया और उन्होंने इस मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व आमजन से संवाद करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना भवन बन जाने से पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ थाना क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। जांच अधिकारी बेहतर माहोल में फरियादियों को बैठाकर शिकायत सुनकर समाधान कर सकेगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसके रख रखाव व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ एम रवि किरण आईपीएस व पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस द्वारा थाना परिसर में पौधा रोपण भी किया गया।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन

4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ सेक्टर 13/17 का दो मंजिला भवन जिले का सबसे आधुनिक थाना है। थाना के भू तल पर एसएचओ रूम, ड्यूटी ऑफिसर रूम, एमएचसी रूम, पब्लिक डिलिंग रूम, वॉयरलेस रूम, मालखाना, वेटिंग रूम, महिला व बच्चों के लिए रूम, महिला व पुरूषो के अलग-अलग लॉक अप व पुरुष, महिला व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग वॉशरुम बनाए गए है।
प्रथम तल पर आईओ रूम, मालखाना, महिला रूम, किचन, डाइनिंग व महिला पुरूषों के लिए अलग अलग वॉशरूम बनाया गया है। द्वितीय तल पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विश्राम के लिए रूम बनाए गए है। सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ प्रत्येक कमरे में बैठने व काम करने के लिए प्रर्याप्त संख्या में फर्नीचर लगाया गया है। पीने के स्वच्छ पानी के लिए वाटर कुलर व आरओ लगाए गए है। साथ ही नए भवन में लिफट की लगाई गई है।
सवा एकड़ में बने थाने के नए भवन में आने वाले फरियादियों के बैठने के लिए परिसर में भी शैड बना बेंच लगाए गए है। साथ में टॉयलेट व वॉशरूम भी बनाए गए है।

इससे पहले अंसल स्थित महिला थाना की बिल्डिंग में थाना सेक्टर 13/17 का काम किया जा रहा था। सेक्टर 13/17 में राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने यह नया भवन बनाया गया है। सोमवार को उद्धाटन के बाद नए भवन में थाना को स्थापित कर शुचारू रूप से काम शुरू कर दिया गया है।

थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल करनाल डॉ एम रवि किरण आईपीएस ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध से निपटने के लिए पुलिस हमेशा मुश्तैद है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और जनता में सामांजस्य जरूरी है। उन्होंने आमजन से कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

Comments