Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


रेलवे मेडिकल ऑफिसर 5 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 8, 2023 Tags: , , , , ,

मरीजों को रेफर करने व ज्यादा अमाउंट वाले बिल पास करने की  एवज में की थी 15 लाख रुपए की डिमांड

पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेलवे मेडिकल ऑफिसर को 5 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित कुंडू के रूप में हुई है। उसने मरीज को रेफर करने की एवज में 15 लाख रुपए की डिमांड की थी।
जिसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को मिली थी । टीम ने ट्रैप लगाकर सोमवार को कार्रवाई करते हुए रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी डॉ. 2017 से पानीपत रेलवे में बतौर मेडिकल ऑफिसर नियुक्त है। उसके पास एक निजी अस्पताल का मैनेजर  रेलवे के मरीजों को उसके पैनल के अस्पताल में रेफर करने की रिक्वेस्ट लेकर आया था।साथ ही डॉ. रोहित को हैवी अमाउंट के बिल भी पास करने की बात की। मरीजों को रेफर करने व ज्यादा अमाउंट वाले बिल पास करने की  एवज में डॉक्टर रोहित ने निजी अस्पताल के मैनेजर से 15 लाख की रिश्वत मांगी। मामले की शिकायत मिलने के बाद ट्रैप लगाकर पकड़ने की योजना बनाकर  डॉक्टर रोहित को बुलाने का  दिन और समय सुनिश्चित किया गया। जिसके बाद निजी अस्पताल के मैनेजर से पैसे मिलने की बातचीत होने के बाद डॉ. रोहित GT रोड पर  हनु स्वीट्स के बाहर गाड़ी में आया। जहां पाउडर लगे नोट डॉक्टर रोहित को थमाए गए। इसी दौरान मौके पर  एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम  ने रेड कर डॉ. रोहित को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Comments