Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी के मामले में 17 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 मई 2024, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने चोरी के मामले में पकड़े जाने के बाद जेल से जमानत पर आकर फरार होने वाले आरोपी को वीरवार देर शाम सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इंतजार निवासी दौघट बागपत हाल बनत शामली यूपी के रूप में हुई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 में आरोपी इंतजार पानीपत में विकास नगर में किराये के कमरे में रहता था। आरोपी ने 2 नवम्बर 2003 को पास में किराये के कमरे पर रहने वाले अपने गांव निवासी अरूण के कमरे से 1.16लाख रूपये चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। थाना चांदनी बाग में अरूण पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी दौघट शामली यूपी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। अरूण ने प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कमरे पर पैसे रखे थे।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने वारदात के 10 दिन के दौरान ही आरोपी इंतजार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी में से बचे 60 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। वर्ष 2004 में आरोपी बेल पर जेल से बाहर आ गया था। बेल पर आने के बाद आरोपी माननीय न्यायायल में निर्धारित तारिखों पर पेश नही हुआ। माननीय न्यायायल द्वारा आरोपी को अप्रैल 2007 में पीओ घोषित किया था।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए भरसक प्रयासरत थी। पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी इंतजार को सिवाह बस अड्डा के सामने फ्लाई ओवर पूल के नीचे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह यूपी के शमाली के गांव बनम में रहकर फरारी काट रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments