अच्छे बीते दिन 1000- विधायक प्रमोद विज ने अपने कार्यकाल के 1000 दिन पूरे होने के उपलक्ष में आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
BOL PANIPAT : पानीपत शहरी क्षेत्र के विधायक प्रमोद विज ने अपने कार्यकाल के 1000 दिन पूरे होने के उपलक्ष में आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान अच्छे बीते दिन 1000 नाम का एक डॉक्यूमेंट पत्रकारों को वितरित किया गया इस डॉक्यूमेंट में पिछले 1000 दिनों में विधायक प्रमोद विज के द्वारा पानीपत शहरी क्षेत्र के लिए किए गए सभी कार्यों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है और साथ ही आगामी प्रोजेक्ट की भी जानकारी दी गई है।
डॉक्यूमेंट के अनुसार विधायक प्रमोद विज के अब तक के कार्यकाल में 800 करोड रुपए के रेनीवल प्रोजेक्ट, 245 करोड़ पर की लागत से सड़कों का निर्माण ,फ़्लाईओवर, अंडरपास व स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य, 122 करोड रुपए की लागत से इनडोर स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम व कम्युनिटी हॉल बनवाने, 90 करोड़ की लागत से शिक्षा,स्वास्थ्य व जनकल्याण की योजनाओं को लागू करने, 73 करोड रुपए की लागत से पेयजल, सीवरेज सिस्टम एवं भू जल निकासी योजनाओं को लागू करने, 52 करोड रुपए की लागत से हाली पार्क के जीर्णोद्धार व पानीपत शहर का पुनर्निर्माण एवं सुंदरीकरण करने, 40 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन स्थापित करने वाह फायर ब्रिगेड को नई फायर टेंडर गाड़ियों उपलब्ध कराने, 44 करोड़ की लागत से पानीपत शहर की 28 बस्तियों का जीर्णोद्धार तथा पुनर्निर्माण करने वह ₹10 करोड़ की लागत से समाज कल्याण की योजनाएं तथा शहर के विकास कार्य को चलाने की बात इस डॉक्यूमेंट में कही गई है।

आगे बढ़ता पानीपत
800 करोड़ रुपये की लागत के रेनीवल प्रोजेक्ट हुए स्वीकृत
पानीपत के भूजल को सुधारने के लिए।
पानीपत के घर घर तक यमुना का पेयजल पहुंचाने के लिए। करोड़ की इस परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है।
245 करोड़ रुपए की लागत से होगा सड़कों का निर्माण/ ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
पानीपत शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग 118 करोड़ की लागत से सुव्यवस्थित सड़कों का निर्माण कार्य जारी है।
. असंध रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। सनोली रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
शीघ्र इसे पूरा कर लिया जाएगा गोहाना रोड के पुनर्निर्माण का कार्य जारी है शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूर्ण होगा। असंध नाका से होकर दिल्ली आने वाली नहर के किनारे रेलिंग का निर्माण नहर के किनारे दोनों तरफ रेलिंग लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।

ड्रेन नंबर वन के ऊपर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने लगभग 46 लाख रुपए की लागत से ड्रेन के ऊपर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ड्रेन नंबर 1 के ऊपर रेलवे लाइन के पास 40 लाख की लागत से ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
122 करोड़ की लागत से होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सामाजिक भवनो का निर्माण
40 करोड़ की लागत से सनौली रोड पर बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम ।
सनातन धर्म विद्या मंदिर के सामने अत्याधुनिक सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा।
पानीपत शहर विधानसभा में सामाजिक कार्यों से हेतु 100 अधिक सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है।
शहर में 97 करोड़ की लागत से बन रहे हैं 3 फ्लाइओवर
जीटी रोड से इंडस्ट्रियल एरिया तक फ्लाइओवर फ्लाइओवर के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गयी है एवं कार्य प्रगति पर है। लीवर असंध नाका फ्लाइओवर के निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा एवं शहर वासियों को आवागमन हेतु नया मार्ग मिलेगा।
गोहाना रोड फ्लाइओवर फ्लाइओवर पर आवागमन को आसान बनाने हेतु शीघ्र ही इसके फोर लेनींग का कार्य किया जाएगा।
90 करोड़ की लागत से हो रहे शिक्षा स्वास्थ्य सुधार कार्य
मॉडल संस्कृति स्कूल 13.46 करोड़ की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य जारी है।
मॉडल टाउन कन्या विद्यालय: 7.59 करोड़ की लागत से स्कूल के नवनिर्माण का कार्य प्रगति पर है, शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण होगा।
वार्ड 22 वार्ड 22 कच्चा कैम्प में 70 लाख की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य हो रहा है। वार्ड 11 में 64 लाख रुपये की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य जारी है शिक्षा हेतु गरीब शोषित वंचित एवं योग्य बालक बालिकाओं की शिक्षा में उनकी आर्थिक कमजोरी बाधा ना बने इसके लिए विधायक एवं निजी निधि के उपयोग से 100 से अधिक विद्यार्थियों की स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के लिए पुस्तकों, ड्रेस व पाठ्य सामग्री सहित स्कालरसिप व निधि प्रदान की गई।
स्वास्थ्य
1 करोड़ रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र में ब्लड बैंक बनाया गया है। शहर विधानसभा में मदर चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का निर्माण जारी है।
क्रोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए लॉकडाउन के दौरान निरंतर राशन और भोजन व्यवस्था मुहैया कराई गई। महामारी के दौरान शहर में 250 से अधिक श्रमिक परिवारों को राशन पहुंचाया गया।
. संक्रमण को रोकने हेतु मास्क, टैंड सेनेटाईजर, पैरासिटामॉल की सुविधा एक स्वास्थ्य किट के माध्यम से उपलब्ध कराई गयी।
प्लामा डोनेशन सिटी स्कैन एवं ब्लड डोनेशन कैम्प लगाए गए।
विधायक प्रमोद विज के द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक वर्ष का वेतन एवं निजी कोच से 5 लाख रुपये की धनराशि समर्पित की गई।
माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शहरी विकास परियोजना के तहत 72 करोड़ की अनुदान राशि से विकास कार्य
सीवर लाइन पुनर्निर्माण: पानीपत शहर में सीवर लाइन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगभग ₹35 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाए जाने का कार्य किया जाएगा।
पेयजल आपूर्ति लाइन पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति हेतु एवं शहर वासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए 26 करोड़
की लागत से शीघ्र ही सप्लाई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। स्टॉर्म वाटर लाइन पानीपत शहर विधानसभा में ₹24 करोड़ की लागत से स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने का कार्य जल्दी ही किया जाएगा।
28 बस्तियों का पुनरुद्धार शहर में 28 वाल्मीकी बस्तियों के पुनरुद्धार का कार्य 44 करोड़ रुपष्ट की लागत से प्रारंभ है इस राशि से इन बस्तियों में नाले और सीवर पेयजल लाइन एवं नियत सफाई की उचित व्यवस्था की जा रही है।
धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के लिए स्टील बेंच 2 करोड़ रुपए की लागत से शहर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सामुदायिक केंद्र धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के लिए बेंच उपलब्ध करवाए है।
बॉयलर : पानीपत के उद्योगों को गति देने के लिए एवं प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार ने पानीपत इंडस्ट्रीज से निकलने वाले धुएं हेतु एक कॉमन बायलर की मंजूरी दे दी है जल्द ही इसे लगाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
मासाखोरों के लिए व्यवस्था: शहर के फुटकर विक्रेताओं के लिए एक करोड़ की लागत से 200 से ज्यादा लोगों के बैठने की जगह वाला स्थान शीघ्र ही
बनाया जाएगा।
पेयजल की व्यवस्था हेतु 125 ट्यूबेल : पानीपत शहर में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए 125 ट्यूबवेल लगवाने का कार्य किया जाएगा। शिवपुरी का निर्माण: पानीपत शहर में 8 स्मशान घाटों का निर्माण कार्य लगभग 5 करोड़ 20 लाख की लागत से हो रहा है।
52 करोड़ रुपये से हो रहा हाली पार्क का जीर्णोद्धार / शहर के मुख्य स्थलों का सौन्दर्यीकरण एवं मरम्मत कार्य
5 करोड़ की लागत से हॉली पार्क के पुनर्निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, आने वाले कुछ महीनों में यह पार्क जनता को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
मॉडल टाउन का सौन्दर्यीकरण कार्य 26 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। 144 लाख रुपये की 4 टॉवर लाइट शिवाजी स्टेडियम में लगाई गई।
46 करोड़ की लागत से बना फायर स्टेशन / शहर को मिले 8 दमकल वाहन
हुड्डा पार्ट-2 में आधुनिक फायर स्टेशन हेतु भूमि आवंटित कर दी गयी है शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
• जिले में आगजनी की समस्याओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मेरे आग्रह पर पानीपत को 8 दमकल वाहनों की सौगात दी गयी।
26 करोड़ की लागत से हो रहा अंडर पास का निर्माण कार्य
शहर में 1. गोहाना रोड, 2. असंध रोड, 3. बिशन स्वरुप कॉलोनी, 4. हरि नगर आयकर कार्यालय के पास 5. आजाद नगर में नई सब्जी मंडी में अंडरपास
निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा।
स्ट्रीट लाइट पानीपत शहर में प्रकाश हेतु 10,000 स्ट्रीट लगाई जा रही है
सब डिविजन पॉलिसी बनकर तैयार
हरियाणा सरकार द्वारा नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका क्षेत्र में नियमित एवं अनियंत्रित बंटवारे को रोकने के लिए सब डिवीजन की पॉलिसी लागू हो गयी है, विधानसभा में विधायक प्रमोद विज द्वारा यह प्रश्न विधानसभा के पटल पर रखा गया था।

Comments