जीआर एपी-4 के प्रतिबंधित नियमों का उल्लघन करने वाले पर होगी कार्यवाही: डीसी डा. विरेद्र दहिया
-किसी भी शिकायत के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया 2653850 टोल फ्री नंबर
-डीआरओ पानीपत को बनाया नोडल
BOL PANIPAT , 20 नवम्बर। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्देश के मद्देनजर जिलाधीश डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने आदेश जारी किए हैं जिसके तहत पानीपत जिले में जीआरएपी के चरण – 4 के तहत प्रतिबंधों के उल्लंघन के बारे में नागरिकों को शिकायत दर्ज करने में सक्षम बनाने के लिए टोल फ्री नंबर 0180-2653850 के साथ शिकायत निवारण सेल की स्थापना की गई है। इसके लिए डीआरओ, पानीपत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और शिकायत निवारण सेल की व्यवस्था देखने के लिए भी निर्देश दिया गया है। आरओ, एचएसपीसीबी, पानीपत को पानीपत जिले में जीआरएपी के चरण – 4 के तहत प्रतिबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।

Comments