आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सनौली रोड पर पांचवें कावड़ शिविर का आयोजन किया।
BOL PANIPAT । सावन का महीना शुरू होते ही भोले बाबा के भगत शिव बाबा की भक्ति में लीन होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवरात्रि पर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। भोले बाबा के भक्तों के लिए जगह-जगह शिविर का आयोजन भी किया जाता है। वही आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सनौली रोड पर अपना पांचवा कावड़ शिविर का आयोजन किया।भगवान भोलेनाथ की भक्ति और सेवा भाव से ओतप्रोत माहौल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया और किन्नर समाज के महंत नैना शर्मा ने 5 वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर श्रद्धापूर्वक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को भगवान शिव की आराधना का ही एक स्वरूप बताते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।
नवीन भाटिया ने कहा शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना केवल धार्मिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव सेवा का भी श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने मंगल कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों और सेवाभाव से जुड़े लोगों पर सदैव कृपा बनाए रखें।
महंत नैना शर्मा ने आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 5 वें सेवा शिविर के आयोजन पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जिस निष्ठा और समर्पण के साथ संस्था शिवभक्तों की सेवा कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है।उन्होंने भगवान महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रत्येक शिवभक्त के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो और समाज में सेवा, सद्भाव तथा भाईचारे की भावना निरंतर मजबूत हो।
प्रधान नवीन मुंजाल ने कहा सेवा शिविर 11 अगस्त तक शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए निरंतर संचालित रहेगा। शिविर में जूस के साथ कांवड़ियों के ठहरने एवं विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर चेतन तनेजा दक्षिण मंडल अध्यक्ष भाजपा, हिमांशु वीरमणि, प्रवीण वधवा, सुमित वीरमणि,नवीन मुंजाल कशिश ढींगरा अंकित शर्मा, नितिन कुमार हर्षित शर्मा किन्नर समाज से नैना महंत, सुरभि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments