Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री सत जीन्दा कल्याणा सत्संग मन्दिर का वार्षिक उत्सव आरम्भ

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 4, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज दिनांक 4.2.2022 को श्री सत जीन्दा कल्याणा सत्संग मन्दिर का वार्षिक उत्सव आरम्भ हुआ जो हर साल बसन्त पंचमी को मनाया जाता है। सुबह की बेला श्री खुशहाल दास जी महाराज जी ने ध्वजारोहण करके उत्सव का आरंभ किया तथा सत्संग करते हुए कहा कि आज हर आदमी सांसारिक मोहमाया में फंसा हुआ है। उसे इस मोहमाया से निकलना होगा तभी जाकर इस संसार का भला होगा।

पैसा सिर्फ बैंकों में रह जाएगा इस राम नाम का सिमरण करें, इसलिए आपका बैंक बैलेंस यही रह जायेगा जो जीवन को पार लगाएगा। यही संस्कार आप अपने बच्चों में डालिए ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कार चलते रहें और आपकी भव से नैया पार हो जाए। मंच संचालक कैलाश नारंग ने बताया कि महन्त खुशहाल दास जी की छत्रछाया में महन्त हेमन्त दास डायलिसिस सैन्टर का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है, जहां जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सेवायें प्रदान की जायेंगी। अतः इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर सहयोग करने की अपील की।

प्रधान जयदयाल तनेजा ने बताया कि कल सुबह 9 बजे सुन्दरकाण्ड का पाठ, शाम को भजन संध्या का प्रोग्राम श्री राधा वल्लभ सत्संग परिवार एवं चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा होगा। आज  शहरी विधायक प्रमोद विज एवं मुकेश टुटेजा ने सत्संग में पहुँच गुरू महाराज जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक प्रमोद विज ने डायलिसिस सैन्टर के निर्माण में अपनी ओर से भरपूर योगदान देने की घोषणा की। शाम को कलानौर से आई संगीत मण्डली के साथ भजनों के माध्यम से लोगों को निहाल किया। आज के कार्यक्रम में शिव कुमार आहुजा, सुभाष छाबड़ा, अशोक कालड़ा, अशोक बतरा, चिमन लाल, कमलकान्त, सोमनाथ, राजकुमार,  धर्मपाल, हरीश, दैवेन्द्र मक्कड़, सुरेन्द्र, आदि उपस्थित थे।

Comments