Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


50 प्रतिशत अनुदान वाले कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 2 दिसंबर से: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 1, 2025 Tags: , , , ,

कृषि विभाग ने किसानों को समय पर पहुंचने की कि अपील

BOL PANIPAT , 1 दिसंबर। जिले में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाले 50 प्रतिशत अनुदान वाले कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 2 दिसंबर से शुरू होगा। इस संबंध में उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र दहिया ने किसानों को समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि कृषि यंत्रों का ऑनलाइन ड्रा इस वर्ष दो चरणों में हुआ था। पहला 4 सितंबर और दूसरा 11 नवंबर को। दोनों चरणों के चयनित किसानों के यंत्रों का सत्यापन क्रमवार रूप से किया जाएगा।

सत्यापन शेड्यूल के अनुसार 4 सितंबर को चयनित लाभार्थी एवं 2024–25 के लंबित मामले, सुपर सीडर: 2 दिसंबर, बेलिंग मशीन, स्ट्रा रेक व सर्व मास्टर 3 दिसंबर को। अन्य कृषि यंत्र: 4 दिसंबर को।

इसी तरह 11 नवंबर को चयनित लाभार्थी: सुपर सीडर: 12 दिसंबर 2025 को बेलिंग मशीन, स्ट्रा रेक व सर्व मास्टर, 13 दिसंबर को 2 तथा अन्य कृषि यंत्र: 14 दिसंबर को।

उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र दहिया ने बताया कि किसानों ने 20 अगस्त तक आवेदन किए थे और पहली सूची वाले किसानों के कृषि यंत्रों को पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। साथ ही, वर्ष 2024–25 के लंबित मामलों का दूसरा भौतिक सत्यापन भी 2 दिसंबर को होगा।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. आत्मा राम गोदारा ने बताया कि सभी यंत्रों का भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी स्थित विभागीय कार्यालय प्रांगण में गठित टीम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि अपने यंत्रों के साथ समय पर उपस्थित हों, ताकि अनुदान राशि उनके खातों में समय पर पहुँच सके। भौतिक सत्यापन के बिना अनुदान राशि जारी नहीं की जाएगी।

Comments