Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित साईकल रैली को डीसी सुशील सारवान ने दिखाई झंडी। ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण की अपील की।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 जून-डीसी सुशील सारवान ने रविवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित साईकल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया।

उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रदूषण रोकने का संकल्प लें ताकि इस शहर को सांस लेने के लायक बनाया जा सके। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। खासकर फलों के पौधे लगाएं। स्कूलों में इस तरह की मुहिम चलाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फिट इंडिया अभियान का हिस्सा बनें,अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखे और ज्यादा से ज्यादा साईकल चलाएं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी शीघ्र ही सभी अधिकारियों से बात कर सप्ताह में एक दिन कार फ्री डे मनाने की मुहिम को आगे बढ़ाएगा। सभी को इस मुहिम का हिस्सा बना कर इसे आगे बढाया जाएगा।
डीसी सुशील सारवान में कहा कि आने वाली पीढी को ज्यादा से ज्यादा शुद्ध हवा देने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। इसके लिए सरकारी व निजी स्कूलों के साथ साथ वहां के नजदीक स्थानों में पौधारोपण करवाया जाएगा इस मौके पर एडीसी वीना हूड्डा,सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित शर्मा,एसडीएम वीरेंद्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी,डीएफओ विजय लक्ष्मी और विभिन्न अधिकारी व समाजसेवियों के अलावा कार्यक्रम आयोजक एक्सिस बैंक के रीजनल हेड सतार अली,सर्किल हेड रजनीश चौधरी और क्लस्टर हेड अमित गंभीर इत्यादि प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पानीपत साईकल क्लब,अंसल साइक्लिंग क्लब और साइक्लिंग क्लब एल्डिगो के साथ साथ पर्यावरण में सहयोग करने वाली संस्थाओं फ्लाइंग क्लब,मॉर्निंग क्लब,सिख युथ फेडरेशन को भी सम्मानित किया गया। लघु सचिवालय में आए सभी साइक्लिस्ट द्वारा करीब 250 पौधे लगाने की शुरुआत भी की गई।

Comments