Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने वीरवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में कुल 23 शिकायतें आई।

         एडीसी अंकित चौकसे ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी ने स्पष्ट कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निपटारा करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है, ताकि उन्हें बार-बार विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय के साथ-साथ समालखा उपमंडल मुख्यालयों पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान उनके निकटतम स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटारे के दौरान संबंधित नागरिक से संवाद स्थापित करें, ताकि समाधान की गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी संतुष्टि भी सुनिश्चित हो सके।

Comments


Leave a Reply