Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिले की मंडियों में 282383.2 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आवक व 252859.3 मीट्रिक टन की हुई खरीद: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 25, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT, 25 अप्रैल। जिला उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की मंडियो में गेहूं की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। मंडियों में खरीद का कार्य 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। 24 अप्रैल तक मंडियों में 282383.2 मीट्रिक टन की कुल आवक हुई है व 252859.3 मीट्रिक टन की खरीद हुई है और 185435.4 मीट्रिक टन की अब तक लिफ्टिंग हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि सभी मंडियों में खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि पानीपत मंडी में 29044.7 मीट्रिक टन की आवक हुई व 28517.9 मीट्रिक टन की खरीद हुई व 226448 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है। बाबरपुर मंडी में अब तक 15421.6 मीट्रिक टन की कुल आवक हुई व 15193.4 की खरीद हुई और 15924 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि बबैल मंडी में 4197.5मीट्रिक टन की आवक हुई व 4169.6 की खरीद हुई और 3699.8 की लिफ्टिंग हुई। बापौली मंडी में 28054.8 की आवक हुई व 27533.3 की खरीद हुई और 17022.7 की लिफ्टिंग हुई है। सनौली में 3772.1की आवक हुई और 3772.1की खरीद हुई और 3653.9 की लिफ्टिंग हुई है ।
  इसी प्रकार समालखा मंडी में 81881.2 की आवक 65412.6 की खरीद हुई और 44977.5 कि लिफ्टिंग हुई है। मडलोडा मंडी में 56365.9 की आवक और 45683.6 की खरीद हुई और 33767.2 की लिफ्टिंग हुई है। छिछराना में 13795.5 की आवक हुई और 13795.5की खरीद हुई व 8699.5 लिफ्टिंग हुई। उरलाना कलां में 2689.9 की आवक हुई ओर 2669.3 की ही खरीद हुई और 2057.6 लिफ्टिंग हुई। इसराना मंडी में 39099.1 की आवक, 38089.1 की खरीद और 27230 की लिफ्टिंग हुई है। नौल्था में की आवक नहीं और ना ही खरीद की कोई सूचना है। अहर मंडी से 8060.9की आवक हुई व 8022.9 की खरीद हुई है और 5755.2 की लिफ्टिंग हुई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लिफ्टिंग में और तेजी लाएं व किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखें।

Comments