Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


जिला कौशल समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 17, 2023 Tags: , , ,

सरकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करना व उन पर ईमानदारी से कार्य करना हम सब का दायित्व: वीना हुड्डा 

BOL PANIPAT , 17 मई। जिला कौशल समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला सचिवालय में स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा  ने जिले में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सीधा संबंध रोजगार से है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करना व उन पर ईमानदारी से कार्य करना हम सब का दायित्व बनता है। उन्होंने योजनाओं में कौशल को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किए गए है उनकी भी जानकारी विभाग के अधिकारियों से ली।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चलाए जा रहे प्रशिक्षण व एनएसक्यूएफ में संचालित किए जा रहे 9वीं से 12वीं कक्षा के कोर्सो के बारे में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से डाटा सोमवार तक कार्यालय में  भेजने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सम्बंधित अधिकारी इन योजनाओं में पूरी पारदर्शिता बरते व उनका निरीक्षण करने के उपरान्त रिपोर्ट विभाग में प्रस्तुत करें। इस मौके पर आईटीआई के प्राचार्य कृष्ण कुमार, डीपीसी सरोज बाला,  महात्मा गांधी नेशनल फैलो राहुल सैनी के अलावा कई अन्य संबंधित विभागों के गणमान्य अधिकारी मौजूद थे।

Comments