Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


चुनाव आयोग की ओर से बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को दिया जा रहा है अभिनंदन पत्र: एडीसी।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 6 मई। लोकतंत्र के महापर्व एवं देश के गौरव पूर्ण पल के लिए हरियाणा  मे लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 25 मई को बम्पर वोटिंग के लिए वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों के मतदान मे विशेष योगदान एवं युवाओं को प्रेरित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो मे वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों को भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली द्वारा प्रेषित अभिनन्दन प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से यह विशेष पहल की गई है कि क्षेत्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया जाए यही नहीं वे युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें। इसी के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग की ओर से उनका हौसला बढ़ाने के लिए अभिनंदन पत्र उन्हें सौंपा जा रहा है। यही नहीं साथ मे पटका पहनाकर, बैज लगाकर सम्मानित किया जा रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र दहिया के दिशा निर्देश पर दिव्यांगों के लिए पोलिंग बूथ पर व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल का प्रबंध करवाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
डॉ पंकज यादव ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान कोई असुविधा न हो इसका पूर्ण ध्यान रखा जाएगा। क्योंकि ये हमारे युवा व अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणा सोत्र का कार्य कर रहे है।
शिक्षाविद एवम स्वीप कार्यक्रम से जुड़े डॉ हितेश चंद्र ने बताया कि इन मतदाताओ  मे मतदान बूथ पर स्वयं पहुँच कर वोट डालने का पूर्ण जोश दिखाई दे रहा है। अधमी, बापौली, डाडोला, छाजपुर इत्यादि गांव में लोगों को जागरूक किया गया। इनके मतदान के लिए घर पर वोट डलवाने की भी निर्वाचन विभाग मे व्यवस्था  की गई है। इस हेतु ब्लॉक लेवल ऑफिसर 12 डी फार्म भरकर इस कार्य मे मदद करेंगे।

Comments