Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


गांव ब्रहामण माजरा में विद्यार्थियों व लोगों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम व ट्रैफिक नियमों बारे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आज गर्वनमेंट मिडल स्कूल ब्रहामण माजरा में विद्यार्थियों को व गांव ब्रहामण माजरा में लोगों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम व ट्रैफिक नियमों बारे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया और जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई।
नशे के पीड़ित व्यक्तियों का सरकारी अस्पताल पानीपत में फ्री इलाज करवाने व नशा बेचने वालों की जानकारी पानीपत पुलिस या मानस हेल्प लाइन नंबर 1933 पर करने बारे अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Comments


Leave a Reply