Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सरपंचों को स्वच्छता शपथ दिलाई व  स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का प्रचार प्रसार करने की भी अपील की

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 26, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 26 सितम्बर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी ने समालखा के बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में आयोजित स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता संवाद के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी सरपंचों, ग्राम सचिवों इत्यादि को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2 अक्टूबर तक श्रमदान गतिविधियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके तहत कचरा मुक्त भारत के उद्देश्य के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।
       उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि वह ग्रामीण स्तर पर सभी महत्वपूर्ण स्थान से सफाई अभियान शुरू कर इसे अपनी दैनिक आदतों में भी शामिल करें ताकि स्वच्छता की अवधारणा को मजबूत बनाया जा सके।

       जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी ने बताया कि विगत 15 सितंबर से स्वच्छता अभियान स्वच्छता ही सेवा की शुरुआत की गई है जिसके तहत स्वच्छता रैलियां और शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं यही नहीं सुरक्षित रूप से श्रमदान और विभिन्न सरकारी कार्यालय सरकारी बिल्डिंगों रेलवे स्टेशन बस स्टैंड इत्यादि स्थानों पर सफाई अभियान आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि यही नहीं लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई हैं। उन्होंने सभी सरपंचों से अपील की कि  वह गांव के मंदिर या ऐतिहासिक स्थलों पर 27 सितंबर को विशेष रूप से सफाई अभियान चलाएं। 28 सितंबर को विभिन्न बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पार्क ग्राम पंचायत भवन इत्यादि में सफाई अभियान और स्वच्छता शपथ के तहत एनसीसी सुरक्षा ग्राही और विभिन्न स्वयं सहायता समूह के सहयोग से यह कार्य करवाए। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सार्वजनिक शौचालय कूड़ेदान इत्यादि को लेकर जागरूक करें 30 सितंबर को पौधारोपण का कार्यक्रम रखा जाएगा। उन्होंने अपील की कि वह इस दिन ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। 1 अक्टूबर को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां और गांव में स्वच्छता शपथ को लेकर विभिन्न रात्रि चौपाल भी आयोजित की जाएं 2 अक्टूबर को स्वच्छता शपथ के तहत ग्राम पंचायत गांव स्तर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह और सरकारी अधिकारियों के साथ श्रमदान भी किया जाएगा।
       विवेक चौधरी ने कार्यक्रम में सरपंचों के साथ स्वच्छता संवाद भी किया और उन्हें गांव स्तर पर सफाई अभियान को आगे बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श भी किया। उन्होंने सरपंचों को स्वच्छता शपथ दिलाते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत इसका प्रचार प्रसार करने की भी अपील की और कहा कि वह जो शपथ लेकर जा रहे हैं उसे अन्य सौ व्यक्तियों से भी करवाएं। कार्यक्रम के बाद विभिन्न सरपंचों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी विवेक चौधरी को गांव की समस्याओं से भी अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने कहा कि वे इस बारे उपायुक्त के संज्ञान में इन समस्याओं को लेकर बात रखेंगे। बैठक में बीडीपीओ सनौली रितु लाठर, बीडीपीओ बापौली शक्ति सिंह, बीडीपीओ मडलौडा सुरेन्द्र खत्री, पंचायती राज विभाग के एसडीओ सत्यप्रकाश व राजेश, एबीपीओ जगमहेन्द्र सिंह  इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments