जिला की विभिन्न मंंडियों में 6 नवम्बर तक कुल 177087 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT , 7 नवम्बर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 6 नवम्बर तक कुल 177087 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 20793 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 3067 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 68296 मीट्रिक टन धान, सरबती 4 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 80305 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 4622 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 15988 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 6949 मीट्रिक टन, 192 मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान 2399 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6425 मीट्रिक टन, मुच्छल 23 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 12206 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 49 मीट्रिक टन, कोमन 17 मीट्रिक टन, सरबती 4 मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 9810 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 2326 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 4710 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3154 मीट्रिक टन और कोमन 846 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 692 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 36413 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5796 मीट्रिक टन, कोमन 1166 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 15596 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 10194 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 3661 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 37914 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3777 मीट्रिक टन, कोमन 369 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 17710 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 692 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 15366 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 68963 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1046 मीट्रिक टन, कोमन 441 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 33967 मीट्रिक टन, मुच्छल 246 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 33273 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल 883 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 22 मीट्रिक टन, कोमन 18 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 823 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 20 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में 177087 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 153227 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 14462 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा 93 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 9305 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 15988 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8847 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 7141 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 12206 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 12140 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 66 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 36052 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 29451 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा 1710 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4891 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 38275 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 33768 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा 93 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 4414 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 68973 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 67486 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1487 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में 883 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 843 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 40 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 4710 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 692 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 4018 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

Comments