Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


उर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने गणतंत्र दिवस पर पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में फहराया तिरंगा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 26, 2023 Tags: , , , , ,

बिजली के क्षेत्र में आत्म निर्भर बना हरियाणा: उर्जा मंत्री

BOL PANIPAT , 26जनवरी। 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किये गये जिला स्तरीय समारोह में उर्जा मंत्री रणजीत  सिंह ने राष्टï्रीय ध्वज फरहराया। उर्जा मंत्री ने समारोह में उपस्थित नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिलावासियों को सम्बोधित करते हुए  कहा कि बिजली के क्षेत्र में आज प्रदेश पूरी तरह से आत्म निर्भर बनता जा रहा है। प्रदेश में 5700 ऐसे गांव हैं जहां 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है जो 84 प्रतिशत है जो एक प्रकार से कीर्तिमान है। प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में बड़े स्टेट के रूप में उभर कर दूसरे नबर पर पहुंच गया है।
    उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ई -गवर्नेंस में प्रदेश सबसे आगे पहुंच गया है। कृषि व औद्योगिक क्षेत्र में भी प्रदेश उंचाई को छू रहा है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल औद्योगिक क्षेत्र का हब बन गये हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा आबादी के हिसाब से भले ही छोटा हो लेकिन यहां का हर 10 वां सैनिक सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहा है। देश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। समय -समय पर सरकार किसानों के हितों को देखकर कृषि योजनाएं लेकर आती रही है जिसका प्रदेश का किसान लाभांन्वित हो रहा है।

  उर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में हम धीरे-धीरे आत्म निर्भर बन रहे हैं। एक ऐसा दौर भी था जब खाद्ïय सामग्री के लिए हम विदेशों पर निर्भर थे। आज सरकार की योजनाओं और आधुनिक तकनीक से किसान सम्पन्नता की और कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वृद्धों के सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रही है। बड़ी संख्या में  प्रदेश के वृद्धों को प्रति महीना 2750 रुपये वृद्धा अवस्था सम्मान भत्ते के रूप में प्रदान किया जा रहा है जो एक प्रकार से वृद्धों का सम्मान है।
   उन्होंने कहा कि हरियाण खेलों में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आबादी के हिसाब से ओलंपिक हो या अन्य बड़े खेेल मुकाबले सभी में हरियाणा के खिलाडिय़ों का जलवा देखने को मिलता है। इस मौके पर उन्होंने आजादी के परवानों को नमन कर कहाकी आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं यह उन्हीं की बदौलत है। जिला सत्र एवं न्यायधीश सुदेश शर्मा ,उपायुक्त सुशील सारवान ने उर्जा मंत्री रणजीत सिंह जिला प्रशासन की और से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

    इस मौके पर भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता जजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश काला, भाजपा नेता हरपाल ढांडा, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस अधीक्षक शशांक सावन, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र ढुल, नगराधीश राजेश सोनी, डीआरओ डॉ. राजकुमार भौरिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Comments